होम Chhattisgarh चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी
Chhattisgarh

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

WhatsApp Facebook
चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग से जूझ रहे भाव्यांश की समय पर पहचान हुई और उसे उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराया गया। सफल हृदय सर्जरी के बाद अब भाव्यांश स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर लौट चुका है।

 

भाव्यांश की स्वास्थ्य जांच फरवरी 2026 में धमतरी के जालमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान हुई। शहरी चिरायु टीम धमतरी के चिकित्सकों ने नियमित जांच के दौरान बच्चे में जन्मजात हृदयरोग के लक्षणों की पहचान की। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तत्काल उसे आगे की जांच और उपचार के लिए श्री सत्य साईं अस्पताल, नया रायपुर रेफर किया।

 

चिरायु टीम ने केवल रेफरल तक अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि भाव्यांश के परिजनों को उपचार की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग भी दिया। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई विस्तृत जांच और परामर्श के बाद बच्चे की हृदय सर्जरी करने का निर्णय लिया गया।

 

31 अगस्त 2026 को भाव्यांश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद 2 सितंबर को विशेषज्ञ कार्डियाक सर्जनों की टीम ने उसकी सफल हृदय सर्जरी की। सर्जरी के बाद चिकित्सकों की निरंतर निगरानी और बेहतर देखभाल से बच्चे के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ। स्वस्थ होने के बाद 9 सितंबर 2026 को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

 

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात विकृतियों, गंभीर बीमारियों और पोषण संबंधी कमियों की समय रहते पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना है। चिरायु योजना के तहत स्वास्थ्य टीमों द्वारा बच्चों की नियमित जांच की जाती है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की शुरुआती स्तर पर पहचान संभव हो सके।

 

भाव्यांश की कहानी समय पर स्वास्थ्य जांच, त्वरित रेफरल और विशेषज्ञ उपचार के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण है। सफल उपचार के बाद मासूम की मुस्कान उसके परिवार के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। चिरायु योजना के माध्यम से समय पर मिला उपचार भाव्यांश को स्वस्थ जीवन की ओर लौटाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

The post चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)