होम › Technology › बार से दुकान तक गोलियों की गूंज: अंधाधुंध फायरिंग से दक्षिण अफ्रीका में 27 की मौत, 26 घायल; हमलावरों की तलाश जारी
Technology

बार से दुकान तक गोलियों की गूंज: अंधाधुंध फायरिंग से दक्षिण अफ्रीका में 27 की मौत, 26 घायल; हमलावरों की तलाश जारी

WhatsApp Facebook
बार से दुकान तक गोलियों की गूंज: अंधाधुंध फायरिंग से दक्षिण अफ्रीका में 27 की मौत, 26 घायल; हमलावरों की तलाश जारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40403-south-africa बार से दुकान तक गोलियों की गूंज: अंधाधुंध फायरिंग से दक्षिण अफ्रीका में 27 की मौत, 26 घायल; हमलावरों की तलाश जारी

नई दिल्ली/जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग और केप टाउन के पास हुई दो अलग-अलग सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। 26 लोग घायल हुए हैं। पहली घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम स्थित वाडेला टाउनशिप में हुई। पुलिस के अनुसार, हथियारों से लैस करीब 8 संदिग्धों ने बार के बाहर लोगों पर गोलियां चलाईं और फिर अंदर जाकर भी फायरिंग की।

17 लोगों की मौत, 15 घायल

पुलिस ने बताया कि हमले में 17 लोगों की मौत हुई, जबकि 15 लोग घायल हैं। वारदात के बाद पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में अभियान शुरू किया। रविवार तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

केप टाउन के पास दुकान में 10 की मौत

दूसरी घटना रविवार तड़के करीब 1 बजे केप टाउन के पास लवांडले में हुई। पुलिस के मुताबिक, एक स्टोर में हुई सामूहिक गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हुई और 11 अन्य घायल हो गए। इस मामले में भी पुलिस कई संदिग्धों की तलाश कर रही है। हमलावरों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।

डरबन के पास पार्टी में भी हुई थी फायरिंग

इन दोनों घटनाओं से कुछ दिन पहले डरबन के पास एक हाउस पार्टी में तीन बंदूकधारियों ने गोलीबारी की थी। इसमें एक गर्भवती महिला समेत 11 लोगों की मौत हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं से देश में चिंता बढ़ गई है।

पुलिस जांच में जुटी

दक्षिण अफ्रीका लंबे समय से हिंसक अपराध की समस्या से जूझ रहा है। पुलिस दोनों ताजा मामलों में आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल किसी भी मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)