होम › Technology › Birbhum Hotel Fire Accident: बंगाल में बीरभूम के होटल में आग, 7 की मौत,9 घायल, सावन सोमवार पर तारापीठ मंदिर आए थे श्रद्धालु
Technology

Birbhum Hotel Fire Accident: बंगाल में बीरभूम के होटल में आग, 7 की मौत,9 घायल, सावन सोमवार पर तारापीठ मंदिर आए थे श्रद्धालु

WhatsApp Facebook
Birbhum Hotel Fire Accident: बंगाल में बीरभूम के होटल में आग, 7 की मौत,9 घायल, सावन सोमवार पर तारापीठ मंदिर आए थे श्रद्धालु

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35892-west-bengal-birbhum-hotel-fire-accident-death-of-tarapith-devotees Birbhum Hotel Fire Accident: बंगाल में बीरभूम के होटल में आग, 7 की मौत,9 घायल, सावन सोमवार पर तारापीठ मंदिर आए थे श्रद्धालु

Birbhum Hotel Fire Accident: बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार सुबह एक होटल में आग लग गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में गंभीर रूप से जले लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना है।

जानकारी के मुताबिक, सावन सोमवार के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ मंदिर पहुंचे थे। कई लोग बिदिशिनी होटल में ठहरे थे। सुबह करीब 4:30 बजे जब लोग सो रहे थे तो होटल की पहली मंजिल पर आग लग गई। होटल का पिछला दरवाजा बंद होने से लोग तुरंत बाहर नहीं निकल सके।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे में घायल लोगों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे में बची कोलकाता की महिला ने बताया- अचानक पूरी होटल में धुआं भर गया। हम सांस नहीं ले पा रहे थे और बचने का रास्ता ढूंढना मुश्किल था।

तारापीठ मंदिर में देवी तारा की होती है पूजा

बता दें कि तारापीठ मंदिर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित मां तारा का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। प्रतिमा में मां तारा की गोद में भगवान शिव को दिखाया गया है। दिन में सोने का मुखौटा लगाया जाता है, जिसे रात में हटा दिया जाता है।

मंदिर के पास तारापीठ महाश्मशान है, जहां तांत्रिक साधना की परंपरा रही है। तारापीठ का संबंध प्रसिद्ध तांत्रिक साधक और मां तारा के भक्त बामाखेपा से भी है। उनकी समाधि और स्मृति मंदिर भी यहां स्थित है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)