होम Technology MP News : शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब ऑफलाइन भी होगी TET परीक्षा; 33 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित
Technology

MP News : शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब ऑफलाइन भी होगी TET परीक्षा; 33 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित

WhatsApp Facebook
MP News : शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब ऑफलाइन भी होगी TET परीक्षा; 33 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37937-cm-shikshak-diwas MP News : शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब ऑफलाइन भी होगी TET परीक्षा; 33 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित

भोपाल। शिक्षक दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षकों और अभ्यर्थियों के हित में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) ऑफलाइन माध्यम से भी आयोजित की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों को राहत मिलेगी।

भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल की मौजूदगी में यह घोषणा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत: CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। उन्होंने कहा कि “जहां गुरुर समाप्त होता है, वहीं गुरु की प्राप्ति होती है।” देश और समाज की नींव मजबूत करने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। स्कूलों की कक्षाओं में ही देश का भविष्य तैयार होता है।

सरकारी स्कूलों के प्रदर्शन की सराहना

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों में बड़ी संख्या सरकारी स्कूलों से होती है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सरकारी शिक्षकों की मेहनत, प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर

सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और शिक्षकों को बेहतर अवसर देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि मध्यप्रदेश का हर विद्यार्थी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को पूरा कर सके।

33 उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पहले NCC कैडेट्स ने अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्यमंत्री ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयास आने वाली पीढ़ियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

TET परीक्षा में मिलेगा ऑफलाइन विकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर सरकार ने शिक्षकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑफलाइन माध्यम का विकल्प देने का फैसला किया है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)