होम Technology बंगलूरू से लंदन जा रही वर्जिन अटलांटिक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: उड़ान के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी, 270 यात्री थे सवार
Technology

बंगलूरू से लंदन जा रही वर्जिन अटलांटिक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: उड़ान के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी, 270 यात्री थे सवार

WhatsApp Facebook
बंगलूरू से लंदन जा रही वर्जिन अटलांटिक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: उड़ान के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी, 270 यात्री थे सवार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38073-bangoru बंगलूरू से लंदन जा रही वर्जिन अटलांटिक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: उड़ान के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी, 270 यात्री थे सवार

बंगलूरू: बंगलूरू से लंदन जा रही वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट को रविवार सुबह उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वापस लौटना पड़ा। विमान ने केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब सुबह 8:20 बजे उड़ान भरी थी। इसके बाद विमान में तकनीकी समस्या सामने आई। सुरक्षा को देखते हुए पायलट और चालक दल ने विमान को बंगलूरू वापस लाने का फैसला किया।

तुमकुरु के पास काफी देर तक चक्कर लगाता रहा विमान

तकनीकी खराबी सामने आने के बाद विमान ने तुरंत एयरपोर्ट की ओर वापसी नहीं की। सुरक्षित लैंडिंग की तैयारी के दौरान विमान तुमकुरु के आसपास आधे घंटे से ज्यादा समय तक आसमान में चक्कर लगाता रहा। इसके बाद इसे केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वापस लाया गया।

सभी 270 यात्री सुरक्षित

बंगलूरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) के सूत्रों के मुताबिक, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में करीब 270 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

तकनीकी खराबी की वजह अभी साफ नहीं

विमान में किस तरह की तकनीकी समस्या आई थी, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। संबंधित अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। वहीं, वर्जिन अटलांटिक की ओर से घटना पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)