सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य स्वाति नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु माने जाते हैं। ऐसे में सूर्य के इस नक्षत्र में प्रवेश को कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, सूर्य 6 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे तक स्वाति नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में इस अवधि में कुछ राशि वालों को अपने कामकाज, आर्थिक स्थिति और निजी रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही नौकरी करने वालों को काम का दबाव महसूस हो सकता है। आइए इन राशियों को जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का स्वाति नक्षत्र में गोचर कामकाज के लिहाज से कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी व्यावसायिक योजना में मनचाहा परिणाम मिलने में समय लग सकता है। रिश्तों को लेकर परेशानियां आएंगी। नौकरी करने वालों को भी अपने काम में धैर्य बनाए रखना होगा। जल्दबाजी में निवेश करने से बचें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय कामकाज की व्यस्तता और मानसिक दबाव बढ़ाने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने या एक साथ कई काम आने के कारण आपको तनाव महसूस हो सकता है। इस समय आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी अपने खर्चों पर नजर रखें। यदि आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उससे जुड़े सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार कर लें।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का स्वाति नक्षत्र में गोचर भाग्य का अपेक्षित साथ मिलने में देरी का संकेत दे सकता है। इस दौरान आपके कुछ काम बनते-बनते अटक सकते हैं, जिससे मन में निराशा आ सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग परेशान आपको कर सकते हैं। नौकरी और व्यापार में भी परिणाम पाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है
The post सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर appeared first on Ekhabri.com.
साभार: Ekhabri


