होम › Chhattisgarh › रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल
Chhattisgarh

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

WhatsApp Facebook
रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महोत्सव का आयोजन रायपुर के इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा।

 

करम परब महोत्सव के आमंत्रण को लेकर कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश सिंह मिरी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र सौंपते हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज के प्रतिनिधिमंडल का आमंत्रण स्वीकार करते हुए महोत्सव में शामिल होने की सहमति दी। मुख्यमंत्री की स्वीकृति पर कंवर समाज के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनका आभार जताया।

 

करम परब आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक विरासत और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व के माध्यम से आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक परंपराओं, लोक आस्थाओं और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिलती है।

 

रायपुर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में कंवर समाज के पदाधिकारियों, युवाओं, महिलाओं और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले समाजजनों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन के माध्यम से समाज की सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने और पारंपरिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

The post रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)