होम Chhattisgarh रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल
Chhattisgarh

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

WhatsApp Facebook
रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12 यात्री घायल हो गए। बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए धरमजयगढ़ अस्पताल लाया गया है। जानकारी के मुताबिक, पूर्णागिरि बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोयलर क्षेत्र में सामने से धरमजयगढ़ की ओर आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। 

 

 

जानकारी मिली है कि हादसे के समय बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। करीब 10 से 12 यात्रियों को चोटें आई हैं। वहीं बस चालक को ज्यादा गंभीर चोट लगी है। हादसे की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकालकर धरमजयगढ़ अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

The post रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)