होम › Technology › राज्य में नजर आने लगा चक्रवात का असर, कई जिले को लेकर अलर्ट जारी
Technology

राज्य में नजर आने लगा चक्रवात का असर, कई जिले को लेकर अलर्ट जारी

WhatsApp Facebook
राज्य में नजर आने लगा चक्रवात का असर, कई जिले को लेकर अलर्ट जारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर: चक्रवात ‘अर्णब’ के प्रभाव से बारिश और तेज हवाओं की आशंका के मद्देनजर राज्य सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। बीते दिन से राज्य में बादल छाए हैं और कई जिले में बारिश हुई है, आने वाले दिनों में प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुल 1769 संवेदनशील गांवों को निगरानी में रखा गया है। आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1070 जारी किया गया है।

 

मौसम विभाग के अनुसार सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, कांकेर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद और रायपुर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका है। जिला कलेक्टरों को तेज हवाओं और तूफान से गिरने की आशंका वाले जर्जर तथा असुरक्षित मकानों को चिन्हित कर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जलाशयों के जलस्तर पर नियमित निगरानी रखने और पानी छोड़े जाने की स्थिति में संबंधित क्षेत्रों को 48 घंटे पहले सूचना देने को कहा गया है। कलेक्टर जरूरत के अनुसार स्कूल-कालेजों में अवकाश घोषित कर सकेंगे।

 

इतने अति संवेदनशील

सरकार ने 12 अति संवेदनशील जिलों में 763 गांव चिन्हित किए हैं। इसके अलावा शेष 21 जिलों में 1006 संवेदनशील गांवों की पहचान की गई है। इन 1769 गांवों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को प्राथमिकता दी जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि चक्रवात आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार कर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके असर से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी है। मंगलवार को बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हुई और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

 

अति वर्षा की संभावना

बुधवार को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अति वर्षा की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 60-80 किमी प्रति घंटे रह सकती है और कभी-कभी 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। गुरुवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, 50-60 किमी प्रति घंटे की हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका है। रायपुर में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

 

बस्तर में ज्यादा प्रभाव

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा 40-60 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलने की संभावना है। बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग और बेमेतरा में भारी बारिश, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की हवाओं का अनुमान है, चक्रवाती तूफान और भारी बारिश से पैदा होने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन को सतर्कता और तत्परता से काम करना होगा। आपात स्थिति में प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने की तैयारी है।- टंकराम वर्मा, मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग

The post राज्य में नजर आने लगा चक्रवात का असर, कई जिले को लेकर अलर्ट जारी appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)