CG Police Transfer : रायपुर ग्रामीण में बड़ा फेरबदल, 27 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले

CG Police Transfer : रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। ग्रामीण एसपी ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पदस्थ 11 प्रधान आरक्षक, 5 एएसआई और 11 आरक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के तहत अभनपुर, गोबरा नवापारा, राखी और आरंग थाना क्षेत्रों में कई पुलिसकर्मियों की पदस्थापना बदली गई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह फेरबदल पुलिसिंग में कसावट लाने और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। तबादले के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें लिस्ट-


साभार: Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated)
Asian News Bharat


