होम Technology बीरगांव निगम में पीएम आवास हितग्राहियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन
Technology

बीरगांव निगम में पीएम आवास हितग्राहियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन

WhatsApp Facebook
बीरगांव निगम में पीएम आवास हितग्राहियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बीरगांव।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के हितग्राहियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 24 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से नगर निगम के सभा कक्ष में आयोजित होगा।

 

निगम आयुक्त युगल किशोर उर्वशा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत निबंध लेखन, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य हितग्राहियों और उनके परिवारजनों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

 

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इससे प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा और योजना के प्रति जुड़ाव भी बढ़ेगा।

 

नगर पालिक निगम बीरगांव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के सभी हितग्राहियों और उनके परिवारजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लें।

The post बीरगांव निगम में पीएम आवास हितग्राहियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)