होम › Technology › प्रदूषण रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, निर्माण कार्यों पर रोक, पार्किंग शुल्क दोगुना; आधे कर्मचारी करेंगे घर से काम, 1 नवंबर से लागू होंगे नए नियम
Technology

प्रदूषण रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, निर्माण कार्यों पर रोक, पार्किंग शुल्क दोगुना; आधे कर्मचारी करेंगे घर से काम, 1 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

WhatsApp Facebook
प्रदूषण रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, निर्माण कार्यों पर रोक, पार्किंग शुल्क दोगुना; आधे कर्मचारी करेंगे घर से काम, 1 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40502-delhi प्रदूषण रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, निर्माण कार्यों पर रोक, पार्किंग शुल्क दोगुना; आधे कर्मचारी करेंगे घर से काम, 1 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

नई दिल्ली: दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने कई बड़े फैसले किए हैं। 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई पाबंदियां लागू रहेंगी। इनमें वर्क फ्रॉम होम, पार्किंग शुल्क बढ़ाना और निर्माण गतिविधियों पर रोक जैसे कदम शामिल हैं।

50% कर्मचारी घर से करेंगे काम

सरकारी और निजी कार्यालयों में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे, जबकि बाकी 50% कर्मचारी ऑफिस से काम करेंगे। इसका उद्देश्य सड़कों पर वाहनों की संख्या और ट्रैफिक से होने वाले प्रदूषण को कम करना है।

ऑफिस की टाइमिंग भी बदली

सरकार ने कार्यालयों के समय में भी बदलाव किया है। MCD के तहत आने वाले दफ्तर सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक चलेंगे। वहीं GNCTD के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे।

पार्किंग शुल्क होगा दोगुना

निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने के लिए 1 नवंबर से 28 फरवरी तक अधिकृत पार्किंग स्थलों पर शुल्क दोगुना किया जाएगा। हालांकि DMRC की ओर से संचालित पार्किंग इससे बाहर रहेगी।

निर्माण और तोड़फोड़ पर रोक

1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल उड़ाने वाली तोड़फोड़ और बाहरी सिविल निर्माण गतिविधियों पर रोक रहेगी। वहीं 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण और तोड़फोड़ पर पूरी तरह रोक रहेगी, कुछ जरूरी सरकारी परियोजनाओं को छोड़कर।

PUCC जांच होगी तेज

प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर भी सख्ती होगी। दिल्ली में वैध PUCC के बिना वाहनों को ईंधन न देने की व्यवस्था लागू है। सरकार ने पेट्रोल पंपों पर जांच और निगरानी तेज करने का फैसला किया है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)