होम › Technology › पाकिस्तान में लश्कर कमांडर सईद कारी की संदिग्ध मौत,हाफिज सईद का करीबी था कारी
Technology

पाकिस्तान में लश्कर कमांडर सईद कारी की संदिग्ध मौत,हाफिज सईद का करीबी था कारी

WhatsApp Facebook
पाकिस्तान में लश्कर कमांडर सईद कारी की संदिग्ध मौत,हाफिज सईद का करीबी था कारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35110-lashkar-e-taiba-commander-qari-saeed-died-in-pakistan पाकिस्तान में लश्कर कमांडर सईद कारी की संदिग्ध मौत,हाफिज सईद का करीबी था कारी

इस्लामाबाद। lashkar e taiba commander qari saeed died in pakistan: भारत के खिलाफ आतंकी साजिशों में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर और हाफिज सईद का करीबी कारी सईद उर्फ अब्दुल अजीज की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस्लामाबाद की एक मस्जिद में नमाज से पहले अचानक गिरे कारी सईद को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की वजह अभी साफ नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कारी सईद अपने साथ एक बैग लेकर मस्जिद पहुंचा था। वहां उसने अपना बैग एक साथी को दिया और नमाज से पहले वुजू किया। वुजू करने के बाद जब वह मस्जिद के मुख्य हॉल की ओर जाने लगा और चप्पल उतारने के लिए बैठा, तभी अचानक जमीन पर गिर गया। पास मौजूद लोगों ने उसे उठाया और उसकी हालत बिगड़ने पर CPR देने की कोशिश की। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि की गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में कारी सईद को मस्जिद में प्रवेश करते और फिर अचानक गिरते हुए देखा गया। हालांकि, उसकी मौत की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। उपलब्ध रिपोर्ट में किसी हमले, गोलीबारी या विस्फोट की पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए उसकी मौत को किसी साजिश या हत्या का परिणाम बताना फिलहाल जल्दबाजी होगी।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कारी सईद करीब 1990 से हाफिज सईद के साथ जुड़ा हुआ था और लश्कर-ए-तैयबा में उसका करीबी कमांडर माना जाता था। बताया गया है कि वह 2017 तक संगठन की सक्रिय आतंकी गतिविधियों से जुड़ा रहा और उसका एक प्रमुख काम कथित तौर पर आतंकियों की भर्ती करना था। बाद में उसे संगठन के प्रशासनिक कामों में लगाया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, बाद में कारी सईद को लश्कर के शोबा-ए-वारसा-ए-शोहदा विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। उस पर दक्षिण पंजाब के मुल्तान, बहावलपुर और डेरा गाजी खान से जुड़े उन आतंकियों के परिवारों तक कथित तौर पर आर्थिक सहायता पहुंचाने की जिम्मेदारी थी, जो भारत में मारे गए थे। बता दें कि कारी सईद की मौत ऐसे समय सामने आई है जब पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े कई लोगों की मौतों और हमलों को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)