होम Chhattisgarh नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत
Chhattisgarh

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

WhatsApp Facebook
नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक एम-12, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित होगा।

 

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की मेजबानी में होने वाले इस तीज मिलन उत्सव में प्रदेश की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपनी धर्मपत्नी वीणा सिंह के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ उत्सव में उपस्थित रहेंगे।

 

कार्यक्रम में राज्य के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे। आयोजन के जरिए छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति, लोक परंपराओं और तीजा पर्व से जुड़ी आत्मीयता को प्रदर्शित किया जाएगा।

 

मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व केवल धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता की भावना भी जुड़ी हुई है। तीज मिलन उत्सव का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध परंपराओं और छत्तीसगढ़िया संस्कृति को साझा करना तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।

 

उत्सव के दौरान पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों, लोक-संस्कृति और तीजा पर्व से जुड़े पारंपरिक अनुष्ठानों की झलक देखने को मिलेगी। नवा रायपुर में आयोजित यह विशेष तीज मिलन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को करीब से अनुभव करने का अवसर देगा।

The post नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)