होम Chhattisgarh तेज बारिश के दौरान रिंगरोड पर एक सवारी बस अनियंत्रित होकर बस स्टॉप में जा घुसी, इलाके में अफरातफरी का मौहोल 
Chhattisgarh

तेज बारिश के दौरान रिंगरोड पर एक सवारी बस अनियंत्रित होकर बस स्टॉप में जा घुसी, इलाके में अफरातफरी का मौहोल 

WhatsApp Facebook
तेज बारिश के दौरान रिंगरोड पर एक सवारी बस अनियंत्रित होकर बस स्टॉप में जा घुसी, इलाके में अफरातफरी का मौहोल 

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। राजधानी में तेज बारिश के दौरान रिंगरोड पर एक सवारी बस अनियंत्रित होकर बस स्टॉप में जा घुसी. इस हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच है. जब यह हादसे के समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे. दुर्घटना में बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं. हालांकि बस स्टॉप पर उस समय कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है.

 

जानकारी के अनुसार, बस कवर्धा से यात्रियों को लेकर रायपुर बस स्टैंड की ओर आ रही थी. इसी दौरान रिंगरोड पर तेज बारिश होने लगी.बारिश के कारण सड़क पर विजिबिलिटी कम हो गई थी. बताया जा रहा है कि इसी दौरान तेज रफ्तार बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे बने बस स्टॉप में जा घुसी.टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस स्टॉप के परखच्चे उड़ गए और उसका काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. यात्रियों को मामूली चोटें आने की जानकारी है. गनीमत रही कि जिस समय बस स्टॉप से टकराई, वहां कोई यात्री या राहगीर मौजूद नहीं था.यदि बस स्टॉप पर लोग खड़े होते तो हादसा गंभीर हो सकता था.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली. बारिश के दौरान सड़क पर कम दृश्यता और बस की तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस स्टॉप और दुर्घटनाग्रस्त बस को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

The post तेज बारिश के दौरान रिंगरोड पर एक सवारी बस अनियंत्रित होकर बस स्टॉप में जा घुसी, इलाके में अफरातफरी का मौहोल  appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)