होम › Chhattisgarh › गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश
Chhattisgarh

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

WhatsApp Facebook
गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी के विचारों को याद करते हुए कहा कि गांधी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलते हुए पूरी दुनिया को शांति और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचारों में समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की भावना निहित थी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन प्रत्येक व्यक्ति को सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उनके सिद्धांत आज भी सामाजिक समरसता, शांति और जनकल्याण के लिए प्रासंगिक हैं।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिया गया ‘जय जवान-जय किसान’ का मंत्र देश की सुरक्षा और समृद्धि में जवानों और किसानों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करता है। उनका जीवन सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का आदर्श प्रस्तुत करता है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं आदर्श जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे। उनके विचारों को आत्मसात कर देश और समाज के विकास में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

The post गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)