होम › Chhattisgarh › कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान
Chhattisgarh

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

WhatsApp Facebook
कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प, खादी एवं माटीकला से जुड़े हितग्राहियों और मेधावी छात्र-छात्राओं को 10.90 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता एवं पुरस्कार राशि वितरित की। साथ ही हथकरघा क्षेत्र को डिजिटल मजबूती देने के लिए इन्वेंट्री मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर का भी लोकार्पण किया गया।

IMG-20260808-WA0007-300x200 कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का कोसा, बस्तर की बुनाई और पारंपरिक उत्पाद अब वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बना रहे हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य इन उत्पादों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ बनाकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। इसके लिए आधुनिक डिजाइन, प्रशिक्षण, ब्रांडिंग और विपणन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में बस्तर की आत्मसमर्पित महिलाओं द्वारा पारंपरिक परिधानों में किया गया रैंप वॉक आकर्षण का केंद्र रहा। इस प्रस्तुति ने बदलते बस्तर और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ती महिलाओं के आत्मविश्वास को दर्शाया।

 

मुख्यमंत्री ने बुनकरों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सरकार की विभिन्न पहलों का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों बुनकर परिवारों के लिए आवास स्वीकृत किए गए हैं और प्रदर्शनियों के माध्यम से करोड़ों रुपये के उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित हुई है। महिला स्व-सहायता समूहों को भी बड़े पैमाने पर आर्थिक सहायता दी गई है।

 

उन्होंने बताया कि राज्य के हैंडलूम और हस्तशिल्प उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार दिलाने के लिए प्रमुख हवाई अड्डों पर शोरूम स्थापित किए जा रहे हैं, वहीं रायपुर में निर्माणाधीन यूनिटी मॉल स्थानीय उत्पादों के लिए आधुनिक विपणन मंच बनेगा।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वदेशी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कोसा साड़ी खरीदकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। उन्होंने ‘सेल्फी विद स्वदेशी’ अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों की खरीद ही कारीगरों के श्रम का सबसे बड़ा सम्मान है।

 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, ग्रामोद्योग मंत्री गजेंद्र यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, बुनकर और शिल्पकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

The post कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)