होम Technology कृष्ण जन्मोत्सव पर सरकार का बड़ा फैसला, 4 सितंबर को शुष्क दिवस
Technology

कृष्ण जन्मोत्सव पर सरकार का बड़ा फैसला, 4 सितंबर को शुष्क दिवस

WhatsApp Facebook
कृष्ण जन्मोत्सव पर सरकार का बड़ा फैसला, 4 सितंबर को शुष्क दिवस

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 4 सितंबर को संपूर्ण प्रदेश में शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किया गया है। इस दौरान राज्यभर में मदिरा की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

 

शुष्क दिवस के तहत प्रदेश की सभी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा बार, होटल-बार, क्लब सहित मदिरा का विक्रय एवं परोसने वाले सभी लाइसेंसी प्रतिष्ठानों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव प्रदेश की संस्कृति, आस्था और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इसे श्रद्धा, सात्विकता और सामाजिक सद्भाव के वातावरण में मनाया जाना चाहिए।

 

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को 4 सितंबर को अवैध मदिरा के परिवहन, संग्रहण और विक्रय पर कड़ी निगरानी रखने तथा ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा अवैध शराब की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से छत्तीसगढ़ में सुख, शांति और समृद्धि का विस्तार हो।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं।

 

The post कृष्ण जन्मोत्सव पर सरकार का बड़ा फैसला, 4 सितंबर को शुष्क दिवस appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)