Asian News Raas Garba के आखिरी दिन आएंगी Bigg Boss 18 फेम कशिश कपूर, 19 अक्टूबर को ग्रैंड फिनाले,आज चूके तो अगले सीजन तक करना होगा इंतजार, रामबाग पहुंचने हो जाएं तैयार

रायपुर। Asian News Raas Garba Season-4 के ग्रैंड फिनाले में सोमवार, 19 अक्टूबर को रियलिटी टीवी स्टार कशिश कपूर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगी। गरबा उत्सव के अंतिम दिन बॉलीवुड और रियलिटी शो की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं कशिश की मौजूदगी गरबा का आकर्षण बढ़ाएगी। रामबाग में सजे गरबा के मंच पर आखिरी दिन उत्साह, संगीत और डांस का खास रंग देखने को मिलेगा।
Splitsvilla X5 से Bigg Boss 18 तक, चर्चा में रहीं कशिश कपूर
कशिश कपूर मॉडल, अभिनेत्री, रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें खास पहचान MTV के डेटिंग रियलिटी शो Splitsvilla X5 से मिली। शो में उनके एक फैसले ने खूब सुर्खियां बटोरीं। फिनाले से पहले उन्होंने ट्रॉफी की दौड़ में आगे बढ़ने के बजाय 10 लाख रुपये की नकद राशि चुनने का फैसला किया था। उनके इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई।
इसके बाद कशिश ने सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 18 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली। यहां भी उनके बेबाक अंदाज और बयानों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। साल 2026 में वह रियलिटी शो The Alliance में भी नजर आईं।
बिहार के पूर्णिया से शुरू हुआ सफर
कशिश कपूर का जन्म 1 दिसंबर 2000 को बिहार के पूर्णिया में हुआ। मनोरंजन की दुनिया में पहचान बनाने से पहले वह ट्यूशन पढ़ाने और फ्रीलांस इवेंट होस्टिंग जैसे काम भी कर चुकी हैं। मॉडलिंग और सोशल मीडिया से शुरू हुआ उनका सफर धीरे-धीरे टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शोज तक पहुंचा।
इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं और अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट भी साझा करती हैं।
आखिरी दिन का मौका, गरबा के रंग में रंगने को तैयार रायपुर
Asian News Raas Garba Season-4 का समापन 19 अक्टूबर को होगा। ऐसे में कशिश कपूर की मौजूदगी उत्सव के अंतिम दिन को खास बनाने जा रही है। गरबा प्रेमियों के लिए यह इस सीजन की आखिरी शाम होगी, जब वे परिवार और दोस्तों के साथ उत्सव के माहौल का हिस्सा बन सकेंगे।
अगर आपने अब तक रामबाग में आयोजित इस गरबा उत्सव का आनंद नहीं लिया है, तो आखिरी दिन का मौका आपके लिए खास हो सकता है। कशिश कपूर की मौजूदगी के साथ Asian News Raas Garba Season-4 अपने यादगार समापन की ओर बढ़ेगा।
साभार: Asian News Bharat


