होम Technology एक्टर मुश्ताक खान का निधन: ‘मेरी एक टांग नकली है…’ वेलकम के डायलॉग से हुए थे मशहूर, कैंसर से जूझ रहे थे
Technology

एक्टर मुश्ताक खान का निधन: ‘मेरी एक टांग नकली है…’ वेलकम के डायलॉग से हुए थे मशहूर, कैंसर से जूझ रहे थे

WhatsApp Facebook
एक्टर मुश्ताक खान का निधन: ‘मेरी एक टांग नकली है…’ वेलकम के डायलॉग से हुए थे मशहूर, कैंसर से जूझ रहे थे

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40131-actor-mustak-khan एक्टर मुश्ताक खान का निधन: ‘मेरी एक टांग नकली है...’ वेलकम के डायलॉग से हुए थे मशहूर, कैंसर से जूझ रहे थे

मुंबई: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम’ में बल्लू का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुश्ताक लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के नानावटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

‘वेलकम’ का एक डायलॉग बना पहचान

मुश्ताक खान ने फिल्मों में कई छोटे लेकिन यादगार किरदार निभाए। 2007 की ‘वेलकम’ में उनके किरदार बल्लू का डायलॉग ‘मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था…’ काफी मशहूर हुआ। इस एक डायलॉग ने उन्हें दर्शकों के बीच अलग पहचान दिलाई।

फुटपाथ पर सोकर शुरू किया सफर

मुश्ताक खान ने थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। मुंबई आने के शुरुआती दिनों में उन्होंने काफी संघर्ष किया। बाद में फिल्म निर्माता इस्माइल श्रॉफ की नजर उन पर पड़ी और उन्हें फिल्म ‘थोड़ी सी बेवफाई’ में काम करने का मौका मिला।

इन फिल्मों में भी आए नजर

मुश्ताक खान ने ‘आशिकी’, ‘सड़क’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘गदर’, ‘गदर 2’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘क्रांतिवीर’, ‘राजा’ और ‘वेलकम’ समेत कई फिल्मों में काम किया। ‘आशिकी’ में रफ्फू मास्टर और ‘गदर’ में गुल खान उर्फ गुल्लू का किरदार भी यादगार रहा।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)