होम › Chhattisgarh › आंगन मिलन सेवा से आंगनबाड़ी केंद्रों में दिखा उत्सव जैसा माहौल   
Chhattisgarh

आंगन मिलन सेवा से आंगनबाड़ी केंद्रों में दिखा उत्सव जैसा माहौल   

WhatsApp Facebook
आंगन मिलन सेवा से आंगनबाड़ी केंद्रों में दिखा उत्सव जैसा माहौल    

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर, 6। सेवा संकल्प अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से शुरू हुई ‘आंगन मिलन सेवा’ के पहले दिन आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। प्रदेश के 2,262 स्थानों पर 12,698 गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें 97,471 लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रमों के जरिए माताओं और बच्चों के पोषण, मातृ स्वास्थ्य तथा संतुलित आहार को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुंगेली जिले के मदकू में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में माताओं और बच्चों के बेहतर पोषण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान स्थानीय समुदाय की भागीदारी के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को परिवारों और समाज से जोड़ने की पहल को मजबूत किया गया।

 

आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती माताओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों, विभिन्न प्रकार की दालों और हरी सब्जियों का प्रदर्शन किया गया। महिलाओं और परिवारों को संतुलित भोजन के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि रोजमर्रा के आहार में अलग-अलग पोषक खाद्य पदार्थों को शामिल करके माताओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार किया जा सकता है।

 

‘सुपोषित थाली’ के प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं को संतुलित और पौष्टिक आहार की उपयोगिता समझाई गई। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और पोषण तथा मातृ स्वास्थ्य से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। आयोजन का उद्देश्य परिवारों को पोषण के प्रति जागरूक करने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ उनका जुड़ाव बढ़ाना रहा।

 

कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की लाभार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। लाभार्थियों ने बताया कि योजनाओं से मिलने वाली सहायता से वे अपनी और अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद पा रही हैं।

 

आंगन मिलन सेवा के माध्यम से प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों को परिवार और समुदाय से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही बच्चों के बेहतर पोषण को केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समुदाय की साझा जिम्मेदारी बनाने का संदेश दिया गया। प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए पोषण, मातृ स्वास्थ्य और बाल विकास को लेकर जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया गया।

The post आंगन मिलन सेवा से आंगनबाड़ी केंद्रों में दिखा उत्सव जैसा माहौल    appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)