होम › Technology › MP Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 24,500 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी; छात्रों से लेकर सिंचाई और अग्निवीरों को आरक्षण तक लिए अहम निर्णय
Technology

MP Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 24,500 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी; छात्रों से लेकर सिंचाई और अग्निवीरों को आरक्षण तक लिए अहम निर्णय

WhatsApp Facebook
MP Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 24,500 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी; छात्रों से लेकर सिंचाई और अग्निवीरों को आरक्षण तक लिए अहम निर्णय

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40580-mp-cabinet-3 MP Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 24,500 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी; छात्रों से लेकर सिंचाई और अग्निवीरों को आरक्षण तक लिए अहम निर्णय

MP Cabinet Meeting: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में करीब 24,500 करोड़ रुपये के विकास और जनहित से जुड़े प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी मंत्री चैतन्य काश्यप ने दी। बैठक में प्रदेश के विकास, परिवहन, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिए गए।


दमोह-कटनी फोरलेन प्रोजेक्ट को मंजूरी

कैबिनेट ने दमोह-कटनी के बीच 105.01 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस परियोजना की अनुमानित निर्माण लागत करीब 1745.67 करोड़ रुपये बताई गई है। यह फोरलेन प्रोजेक्ट सागर-दमोह-कटनी कॉरिडोर का हिस्सा होगा, जिससे क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी और परिवहन सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।


58 लाख छात्रों को स्कूल ड्रेस के लिए DBT से राशि

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने कक्षा 1 से 8वीं तक के करीब 58 लाख विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस के लिए राशि देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत प्रत्येक छात्र को 600 रुपये की राशि DBT के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सरकार ने करीब 348 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।


अग्निवीर युवाओं को 5 विभागों में आरक्षण

कैबिनेट बैठक में अग्निवीर योजना के तहत युवाओं के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश सरकार ने अग्निवीरों को 5 विभागों में आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन विभागों में वन विभाग, गृह विभाग, आबकारी विभाग, जेल विभाग और विशेष सशस्त्र बल शामिल हैं।


सिंचाई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

बैठक में प्रदेश की कई सिंचाई परियोजनाओं को लेकर भी निर्णय लिए गए। मां रतनगढ़ सिंचाई परियोजना की निरंतरता को मंजूरी दी गई है। वहीं रामपुरा-मनासा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके अलावा कान्ह डायवर्सन परियोजना को भी दिसंबर 2027 तक पूरा करने की योजना को मंजूरी दी गई।


स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़े फैसले

कैबिनेट ने सिंगरौली हॉस्पिटल और छिंदवाड़ा मेडिकल इंस्टीट्यूट के रिवाइज्ड प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इससे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।


घुमंतू और अर्द्ध घुमंतू छात्रों के लिए सस्ता अनाज

बैठक में घुमंतू, विमुक्त और अर्द्ध घुमंतू विभाग के छात्रावासों में रहने वाले छात्रों के लिए भी निर्णय लिया गया है। अब इन छात्रावासों के विद्यार्थियों को 1 रुपये प्रति किलो की दर से अनाज उपलब्ध कराया जाएगा।


सीएम ने परिवहन, यूनेस्को और खेल उपलब्धियों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में मंत्रियों को प्रदेश में शुरू की जा रही सुगम परिवहन बस सेवा और भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत सोनीपत-जिंद के बीच हुई है और मेहसाणा में भी इसकी शुरुआत की गई है।

सीएम ने मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि एशियन गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए हैं। इसके अलावा यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में भारत के 78 स्थलों में मध्यप्रदेश के 19 स्थलों के शामिल होने को पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)