होम Sports Womens Asia Cup 2026: एशिया कप के बाद ICC का एक्शन, क्रांति गौड़ पर जुर्माना; पाकिस्तानी टीम को भी मिली सजा
Sports

Womens Asia Cup 2026: एशिया कप के बाद ICC का एक्शन, क्रांति गौड़ पर जुर्माना; पाकिस्तानी टीम को भी मिली सजा

WhatsApp Facebook
Womens Asia Cup 2026: एशिया कप के बाद ICC का एक्शन, क्रांति गौड़ पर जुर्माना; पाकिस्तानी टीम को भी मिली सजा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38974-womens-asia-cup-2026 Womens Asia Cup 2026: एशिया कप के बाद ICC का एक्शन, क्रांति गौड़ पर जुर्माना; पाकिस्तानी टीम को भी मिली सजा

नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2026 के समापन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अनुशासन से जुड़े मामलों में बड़ा फैसला लिया है। रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप खिताब जीतने वाली भारतीय टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। वहीं, पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम पर भी स्लो ओवर-रेट के मामले में जुर्माना लगाया गया है।

क्रांति गौड़ पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना

आईसीसी ने क्रांति गौड़ पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। यह कार्रवाई श्रीलंका के खिलाफ खेले गए महिला एशिया कप फाइनल मुकाबले के दौरान हुई घटना को लेकर की गई। क्रांति ने श्रीलंकाई पारी के पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज इमेशा दुलानी को बोल्ड किया था।

विकेट लेने के बाद क्रांति ने बल्लेबाज की ओर पवेलियन लौटने का इशारा किया, जिसे आईसीसी ने अनुशासनहीन व्यवहार माना। इसे आईसीसी आचार संहिता के आर्टिकल 2.5 (लेवल-1 उल्लंघन) के तहत रखा गया।

क्रांति ने स्वीकार की गलती, नहीं हुई सुनवाई

मैच अधिकारियों द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद क्रांति गौड़ ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और आईसीसी की सजा को भी मान लिया। इसके बाद मामले में किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। लेवल-1 उल्लंघन के मामलों में खिलाड़ी को आधिकारिक फटकार, मैच फीस का जुर्माना और डिमेरिट पॉइंट दिए जा सकते हैं।

पाकिस्तान महिला टीम पर भी ICC का शिकंजा

वहीं, पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को भी आईसीसी आचार संहिता के तहत सजा मिली है। श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप सेमीफाइनल मुकाबले में स्लो ओवर-रेट के कारण टीम पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी ने जांच के बाद पाया कि पाकिस्तान टीम निर्धारित समय में एक ओवर पीछे रह गई थी। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, हर कम ओवर के लिए खिलाड़ियों पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

भारत ने जीता था रिकॉर्ड 8वां एशिया कप खिताब

गौरतलब है कि महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 111 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास में अपना दबदबा कायम रखते हुए 8वीं बार एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)