होम National India-Sri Lanka Test Series: विदेशी धरती पर पंत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, धोनी को पीछे छोड़ा
National

India-Sri Lanka Test Series: विदेशी धरती पर पंत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, धोनी को पीछे छोड़ा

WhatsApp Facebook
India-Sri Lanka Test Series: विदेशी धरती पर पंत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, धोनी को पीछे छोड़ा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36703-rishabh-pant-breaks-ms-dhoni-record India-Sri Lanka Test Series: विदेशी धरती पर पंत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, धोनी को पीछे छोड़ा

India-Sri Lanka Test Series: कोलंबो। Rishabh Pant Breaks MS Dhoni Record: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सोमवार को मैच की दूसरी पारी में अर्धशतक पूरा करते ही पंत विदेशी/न्यूट्रल मैदानों पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए। उन्होंने पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

पंत ने 81 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका 21वां अर्धशतक है। इस पारी के दौरान उन्होंने अवे/न्यूट्रल टेस्ट में अपने रनों की संख्या 2,515 तक पहुंचाई। धोनी ने विदेशी धरती पर अपने टेस्ट करियर में 2,496 रन बनाए थे।

गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड से 119 रन दूर

विदेशी मैदानों पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर्स की सूची में पंत अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 2,514 रन हैं।

इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट 2,634 रन के साथ शीर्ष पर हैं। पंत अब उनसे सिर्फ 119 रन पीछे हैं। ऐसे में पंत के पास आने वाले मुकाबलों में गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़कर इस सूची में नंबर-1 बनने का मौका है।

छक्कों के मामले में भी गिलक्रिस्ट को पछाड़ा

पंत ने इसी मुकाबले के दौरान टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया। पंत के नाम अब 52 टेस्ट में 101 छक्के हो गए हैं, जबकि गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट में 100 छक्के लगाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों के मामले में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 138 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम 107 छक्कों के साथ दूसरे और पंत 101 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर


2,515 — ऋषभ पंत

2,496 — एमएस धोनी

1,209 — फारुख इंजीनियर

1,109 — सैयद किरमानी

901 — किरण मोरे

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर

2,634 — एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

2,515 — ऋषभ पंत (भारत)

2,514 — मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका)

2,496 — एमएस धोनी (भारत)

2,198 — एलन नॉट (इंग्लैंड)

2,142 — एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे)

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)