होम Technology Women Hockey World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना का कमाल, 9 बार की चैंपियन नीदरलैंड को हराकर जीता महिला हॉकी वर्ल्ड कप
Technology

Women Hockey World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना का कमाल, 9 बार की चैंपियन नीदरलैंड को हराकर जीता महिला हॉकी वर्ल्ड कप

WhatsApp Facebook
Women Hockey World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना का कमाल, 9 बार की चैंपियन नीदरलैंड को हराकर जीता महिला हॉकी वर्ल्ड कप

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37275-fih-womens-world-cup-2026 Women Hockey World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना का कमाल, 9 बार की चैंपियन नीदरलैंड को हराकर जीता महिला हॉकी वर्ल्ड कप

2026 Women’s Hockey World Cup: महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना ने बड़ा उलटफेर करते हुए दिग्गज नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। नीदरलैंड के आम्सटलवेन में खेले गए रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने 3-1 से बाजी मारते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह अर्जेंटीना का महिला हॉकी वर्ल्ड कप में तीसरा खिताब है।

नीदरलैंड का लगातार चौथी बार चैंपियन बनने का सपना टूटा

फाइनल में उतरने वाली नीदरलैंड की टीम 9 बार की विश्व चैंपियन थी और लगातार चौथा खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरी थी। हालांकि अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उसके इस सपने को तोड़ दिया। नीदरलैंड की टीम के पास 10वीं बार विश्व कप ट्रॉफी जीतने का मौका था, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने बेहतर संयम दिखाया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

फाइनल में दोनों टीमों ने दागे एक-एक गोल

मुकाबले का पहला क्वार्टर बिना किसी गोल के समाप्त हुआ। दूसरे क्वार्टर में नीदरलैंड ने आक्रामक खेल दिखाते हुए बढ़त हासिल की। टीम की ओर से जैनसेन यिब्बी ने 30वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों को गोल करने में सफलता नहीं मिली। चौथे और आखिरी क्वार्टर में अर्जेंटीना ने जोरदार वापसी की। टीम की ओर से ग्रानाटो मारिया ने 54वें मिनट में गोल कर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद निर्धारित समय तक कोई और गोल नहीं हुआ और फाइनल का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने मारी बाजी

पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना के लिए विक्टोरिया ग्रानाटो, ब्रिसा ब्रगेसेर और सोफिया काइरो ने गोल दागे। वहीं टीम की डियाज जो के प्रयास को गोल नहीं माना गया। दूसरी ओर नीदरलैंड की ओर से केवल वीन मारिन ही गोल कर सकीं। नीदरलैंड की पियेन सैंडर्स, फेलिस अलबर्स और मोएस फ्रीके अपने प्रयासों को गोल में तब्दील नहीं कर सकीं। इसी के साथ अर्जेंटीना ने शूटआउट 3-1 से जीतकर विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

अर्जेंटीना ने पूरा किया पुराना हिसाब

इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने पिछले विश्व कप फाइनल की हार का बदला भी ले लिया। पिछली बार नीदरलैंड ने अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर खिताब जीता था। इस बार अर्जेंटीना ने उसी टीम को फाइनल में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। अर्जेंटीना इससे पहले 2002 और 2010 में महिला हॉकी वर्ल्ड कप जीत चुका है। 2026 की जीत के साथ टीम के विश्व कप खिताबों की संख्या तीन हो गई है।

पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा अर्जेंटीना का प्रदर्शन

अर्जेंटीना ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। पूल स्टेज में टीम ने तीन मुकाबलों में दो जीत दर्ज कीं, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। इसके बाद स्टेज-2 में भी अर्जेंटीना ने दो मुकाबले जीते और एक मैच बराबरी पर समाप्त किया। इस प्रदर्शन के दम पर टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई और वहां जीत हासिल कर फाइनल का टिकट पक्का किया। फाइनल में मजबूत मानी जा रही नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अर्जेंटीना ने आखिरकार तीसरी बार महिला हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

पेनल्टी कॉर्नर में भी अर्जेंटीना आगे रहा

फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को कुल आठ पेनल्टी कॉर्नर मिले, जबकि नीदरलैंड की टीम को तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल हुए। हालांकि निर्धारित समय में दोनों टीमों की ओर से केवल एक-एक गोल ही हो सका। आखिरकार शूटआउट में अर्जेंटीना की सटीकता और गोलकीपिंग ने उसे ऐतिहासिक जीत दिला दी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)