होम Technology MP Crime : 50 हजार की सुपारी देकर किसान पर जानलेवा हमला, पंचायत सचिव-बिल्डर समेत 5 गिरफ्तार
Technology

MP Crime : 50 हजार की सुपारी देकर किसान पर जानलेवा हमला, पंचायत सचिव-बिल्डर समेत 5 गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
MP Crime : 50 हजार की सुपारी देकर किसान पर जानलेवा हमला, पंचायत सचिव-बिल्डर समेत 5 गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38808-whatsapp-image-2026-09-13-at-90044-am MP Crime : 50 हजार की सुपारी देकर किसान पर जानलेवा हमला, पंचायत सचिव-बिल्डर समेत 5 गिरफ्तार

MP Crime : भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में प्लॉट विवाद को लेकर किसान पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान हमले के पीछे की साजिश का खुलासा हुआ, जिसके बाद पंचायत सचिव, बिल्डर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने किसान पर हमला कराने के लिए बदमाशों को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी।

पुलिस के मुताबिक फरियादी किसान इंदर सिंह गुर्जर का आरोपियों से प्लॉट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पंचायत सचिव और बिल्डर जितेंद्र श्रीवास्तव ने किसान को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और हमला करने के लिए बदमाशों को सुपारी दी।

वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने किराए पर एक रेंटल कार ली। पहचान छिपाने के लिए कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी पोत दी गई, ताकि वाहन का नंबर स्पष्ट दिखाई न दे।

इसके बाद नजीराबाद के बागसी रोड पर कार सवार बदमाशों ने किसान को रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने पहले उससे पता पूछने का बहाना किया और मौका मिलते ही उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

मामले की सूचना मिलने के बाद नजीराबाद थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने सुराग जुटाते हुए पंचायत सचिव और बिल्डर समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)