होम › Technology › viral video: हाथियों के झुंड के लिए रोकी गई राजधानी एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो
Technology

viral video: हाथियों के झुंड के लिए रोकी गई राजधानी एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

WhatsApp Facebook
viral video: हाथियों के झुंड के लिए रोकी गई राजधानी एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

video_upload-36236 viral video: हाथियों के झुंड के लिए रोकी गई राजधानी एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

Assam elephant herd Rajdhani Express: होजाई (असम)। असम के होजाई जिले में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर हाथियों का बड़ा झुंड पहुंचने से कुछ देर के लिए राजधानी एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। वन विभाग के कर्मचारियों की समय रहते नजर पड़ने और रेलवे को तत्काल सूचना दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। हाथियों के सुरक्षित रूप से ट्रैक पार करने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

घटना होजाई के हवाइपुर इलाके की है, जो लंका रेंज और नगांव साउथ डिवीजन के अंतर्गत आता है। वन विभाग के कर्मचारियों ने रेलवे ट्रैक पर हाथियों के झुंड को देखा। इसी दौरान डाउन राजधानी एक्सप्रेस के वहां से गुजरने की सूचना थी। वनकर्मियों ने तत्काल लोको पायलट और लुमडिंग रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद ट्रेन को समय रहते रोक दिया गया।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वन विभाग के कर्मचारी रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर ट्रेन को रुकने का इशारा करते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर हाथियों का झुंड धीरे-धीरे ट्रैक पार करता नजर आ रहा है।

असम के वन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ ने भी घटना का वीडियो साझा किया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी घटना को साझा करते हुए वन विभाग के कर्मचारियों की तत्परता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हाथियों के कॉरिडोर वाले इलाकों में वनकर्मी रेलवे ट्रैक के आसपास लगातार निगरानी रखते हैं, ताकि हाथियों को सुरक्षित तरीके से ट्रैक पार कराया जा सके।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)