होम Technology UP: मुख्यमंत्री योगी का ऐलान: आगरा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, किसानों को भी मिलेगा बड़ा फायदा
Technology

UP: मुख्यमंत्री योगी का ऐलान: आगरा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, किसानों को भी मिलेगा बड़ा फायदा

WhatsApp Facebook
UP: मुख्यमंत्री योगी का ऐलान: आगरा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, किसानों को भी मिलेगा बड़ा फायदा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

33710-33708-up UP: मुख्यमंत्री योगी का ऐलान: आगरा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, किसानों को भी मिलेगा बड़ा फायदा

UP: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम आगरा पहुंचे। उन्होंने फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। तय कार्यक्रम के अनुसार वह जालौन से हेलिकॉप्टर के जरिए आगरा पहुंचे। मुख्यमंत्री रविवार को खंदारी कैंपस में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा और बीमा योजना का भी शुभारंभ करेंगे।

आगरा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आगरा में सिर्फ एयरपोर्ट नहीं, बल्कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा। इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इंटरनेशनल पोटेटो सेंटर के लिए आगरा में जमीन उपलब्ध कराई गई है। इससे किसानों को नई तकनीक का लाभ मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

स्मार्ट और सुरक्षित शहर बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा अब स्मार्ट सिटी के साथ-साथ सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार शहर के रूप में भी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने मुगल म्यूजियम की जगह शिवाजी म्यूजियम बनाने का फैसला लिया, ताकि देश के महान वीरों का सम्मान किया जा सके।

विपक्ष पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में विकास की रफ्तार धीमी थी और जनता के हितों की अनदेखी होती थी। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)