होम Technology Bihar News : पोखर में डूबने से मां और चार बच्चों की गई जान, गांव में पसरा मातम
Technology

Bihar News : पोखर में डूबने से मां और चार बच्चों की गई जान, गांव में पसरा मातम

WhatsApp Facebook
Bihar News : पोखर में डूबने से मां और चार बच्चों की गई जान, गांव में पसरा मातम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34985-5-drowned-to-death Bihar News : पोखर में डूबने से मां और चार बच्चों की गई जान, गांव में पसरा मातम

Bihar News : मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गोविंदगंज थाना क्षेत्र के बभनौली पंचायत में एक ही परिवार के पांच लोगों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके चार बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार में कोहराम मचा है।

मृतकों की पहचान बभनौली पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी धर्मेंद्र महतो की पत्नी सुशीला देवी और उनके चार बच्चों के रूप में हुई है। मृत बच्चों में दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला और उसके बच्चे पोखर में किन परिस्थितियों में पहुंचे और डूबने की घटना कैसे हुई। घटना को लेकर ग्रामीणों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं।

कुछ ग्रामीण इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि महिला बच्चों के साथ पशुओं के लिए चारा काटने गई हो सकती थी और इसी दौरान हादसा हुआ।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)