होम › Technology › UP News : कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली; एक कांवड़िये की मौत
Technology

UP News : कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली; एक कांवड़िये की मौत

WhatsApp Facebook
UP News : कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली; एक कांवड़िये की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35831-untitled UP News : कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली; एक कांवड़िये की मौत

UP News : गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रविवार सुबह कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा में ट्रॉली पर लगा डीजे सड़क किनारे गुजर रहे बिजली के तार से संपर्क में आ गया। देखते ही देखते ट्रॉली में करंट फैल गया, जिससे दो कांवड़िये गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान पिपराइच मुख्य मार्ग पर ट्रॉली पर लगा डीजे ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया। करंट उतरते ही ट्रॉली में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में मोहन भारती (25) और करन चौहान (24) करंट की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। इलाज के दौरान करन चौहान की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

करन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में डीजे के बिजली तार से संपर्क में आने को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)