होम Technology UP News : गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सई नदी में डूबे तीन युवक, मौत
Technology

UP News : गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सई नदी में डूबे तीन युवक, मौत

WhatsApp Facebook
UP News : गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सई नदी में डूबे तीन युवक, मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39979-a-7-11 UP News : गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सई नदी में डूबे तीन युवक, मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में लापता तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बुधवार को SDRF की टीम ने सई नदी से धीरज (35), हरिप्रसाद (40) और प्रमोद (22) के शव निकाले। तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद लगातार चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद यह कार्रवाई पूरी हुई।

बचाने की कोशिश में एक-एक कर डूबे तीन लोग

जानकारी के मुताबिक, घटना मोहनलालगंज के जबरैला पुल के पास सई नदी की है। मंगलवार शाम सिसेंडी गांव के लोग करीब 5 किलोमीटर दूर से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नदी किनारे पहुंचे थे। विसर्जन के दौरान धीरज गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए हरिप्रसाद नदी में उतरे, लेकिन वह भी पानी की तेज गहराई में फंस गए। इसी दौरान प्रमोद भी उन्हें बचाने की कोशिश में नदी में चला गया और तीनों लापता हो गए।

रातभर चलता रहा SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। इसके बाद SDRF की टीम को भी बुलाया गया। SDRF की टीम ने नाव और आधुनिक बचाव उपकरणों की मदद से नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। अंधेरा होने के बावजूद रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।

तीसरे युवक की तलाश में 3 किलोमीटर क्षेत्र में सर्च

बुधवार सुबह SDRF टीम ने पहले धीरज और हरिप्रसाद के शव बरामद किए। इसके बाद तीसरे युवक प्रमोद की तलाश तेज कर दी गई। SDRF ने करीब तीन किलोमीटर के दायरे में सर्च अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब 11:45 बजे प्रमोद का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया।

गांव में पसरा मातम

हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद सिसेंडी गांव में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)