होम Technology Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : पटना में बनेगा मां सीता महिला विश्वविद्यालय, पशुपालकों को मिलेगा ब्याज मुक्त लोन; नई चीनी मिल को मंजूरी
Technology

Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : पटना में बनेगा मां सीता महिला विश्वविद्यालय, पशुपालकों को मिलेगा ब्याज मुक्त लोन; नई चीनी मिल को मंजूरी

WhatsApp Facebook
Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : पटना में बनेगा मां सीता महिला विश्वविद्यालय, पशुपालकों को मिलेगा ब्याज मुक्त लोन; नई चीनी मिल को मंजूरी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34810-bihar-cabinet Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : पटना में बनेगा मां सीता महिला विश्वविद्यालय, पशुपालकों को मिलेगा ब्याज मुक्त लोन; नई चीनी मिल को मंजूरी

पटना। बिहार में शिक्षा, कृषि और पशुपालन क्षेत्र को लेकर बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अलावा बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय खोलने और पशुपालकों के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजना को भी स्वीकृति मिली। सरकार ने नवादा के वारिसलीगंज में नई चीनी मिल स्थापित करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी है। इस परियोजना में करीब 500 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव है।

पटना में खुलेगा मां सीता महिला विश्वविद्यालय

कैबिनेट बैठक में पटना में राज्य का पहला महिला विश्वविद्यालय स्थापित करने का फैसला लिया गया। इस विश्वविद्यालय का नाम मां सीता महिला विश्वविद्यालय रखा जाएगा। सरकार के अनुसार, इस विश्वविद्यालय में केवल छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। खास बात यह होगी कि यहां चपरासी से लेकर कुलपति तक सभी पदों पर महिलाओं की नियुक्ति का प्रावधान रखा गया है। विश्वविद्यालय के संचालन के लिए पदाधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन समेत अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को भी मंजूरी दी गई है।

बेगूसराय में बनेगा रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय

कैबिनेट ने बेगूसराय जिले में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय खोलने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह फैसला दिनकर की जयंती के अवसर पर लिया गया है। इस विश्वविद्यालय के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन समेत अन्य कार्यों के लिए शुरुआती तौर पर 15 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सरकार का कहना है कि विश्वविद्यालय के माध्यम से दिनकर के साहित्य और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

गाय-भैंस खरीदने के लिए मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण

कैबिनेट ने पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री गो-धन विकास ऋण योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत पशुपालकों को गाय और भैंस खरीदने के लिए बैंकों से मिलने वाले ऋण पर ब्याज में पूरी छूट दी जाएगी। योजना के तहत लाभार्थी 3 उन्नत नस्ल की गाय या 2 भैंस खरीदकर दुग्ध उत्पादन बढ़ा सकेंगे। सरकार ऋण के ब्याज पर 100 प्रतिशत सब्सिडी देगी, जबकि लाभार्थियों को सिर्फ मूल राशि चुकानी होगी। इस योजना के लिए 1600 करोड़ रुपए से अधिक के बजट को मंजूरी दी गई है।

कोसी क्षेत्र में डेयरी विकास को बढ़ावा

कैबिनेट बैठक में कोसी क्षेत्र में डेयरी विकास से जुड़ी 8 परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं के तहत 500 नई दुग्ध सहकारी समितियां, डेयरी यूनिट, मिल्क चिलिंग सेंटर और BMCU जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने करीब 126.07 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।

नवादा में नई चीनी मिल को मंजूरी

बिहार कैबिनेट ने नवादा जिले के वारिसलीगंज में नई चीनी मिल स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। करीब 500 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस परियोजना से नवादा, नालंदा, शेखपुरा और जमुई जिले के किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)