होम Technology UP IAS Transfer : 5 IAS अधिकारियों का तबादला, आकांक्षा राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी; देखें लिस्ट
Technology

UP IAS Transfer : 5 IAS अधिकारियों का तबादला, आकांक्षा राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी; देखें लिस्ट

WhatsApp Facebook
UP IAS Transfer : 5 IAS अधिकारियों का तबादला, आकांक्षा राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी; देखें लिस्ट

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34704-up-ias-transfer UP IAS Transfer : 5 IAS अधिकारियों का तबादला, आकांक्षा राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी; देखें लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने गुरुवार देर रात 5 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद अधिकारियों की नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

इस तबादला सूची में कई जिलों के जिलाधिकारी और नगर आयुक्त स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। वहीं, फील्ड में तैनात एक अधिकारी को शासन स्तर पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

राजेश कुमार पांडेय बने बहराइच के जिलाधिकारी

जारी आदेश के अनुसार राजेश कुमार पांडेय, जो अब तक जालौन के जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे, उन्हें अब बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया है।

वहीं, IAS समीर को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और प्रबंध निदेशक यूपीडेस्को के पद से हटाकर जालौन का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

आकांक्षा राणा को शासन में मिली नई जिम्मेदारी

आकांक्षा राणा, जो झांसी नगर निगम की नगर आयुक्त थीं, उन्हें अब विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के साथ-साथ प्रबंध निदेशक यूपीडेस्को की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनके स्थान पर बी. सूदन, जो बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी थे, को नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी बनाया गया है।

बाराबंकी में नए CDO की तैनाती

शासन ने पंकज वर्मा को भी नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पद से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी (CDO), बाराबंकी बनाया गया है।

इस बदलाव के बाद संबंधित जिलों और विभागों में प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।

आगे भी हो सकते हैं बड़े प्रशासनिक बदलाव

गौरतलब है कि इससे पहले भी बुधवार देर रात कुछ IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया था। अपराजिता आर्य को मलिहाबाद का उप जिलाधिकारी बनाया गया था, जबकि मनोज सिंह को मलिहाबाद एसडीएम पद से हटाकर एसीएस-5 में नई जिम्मेदारी दी गई थी।

38585-27606831tranfer-letter UP IAS Transfer : 5 IAS अधिकारियों का तबादला, आकांक्षा राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी; देखें लिस्ट

 

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)