होम Technology CG Weather : मानसून फिर बदलेगा रुख, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत
Technology

CG Weather : मानसून फिर बदलेगा रुख, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

WhatsApp Facebook
CG Weather : मानसून फिर बदलेगा रुख, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39467-images CG Weather : मानसून फिर बदलेगा रुख, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शनिवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि शाम के समय मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। शनिवार को भी रायपुर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है।

अंडमान सागर में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के मुताबिक 19 सितंबर की शाम के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां बढ़ सकती हैं और बारिश का दौर फिर तेज हो सकता है।

इन इलाकों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पथरिया में 4 सेमी, जबकि सूरजपुर और बम्हनीडीह में 3-3 सेमी बारिश हुई। इसके अलावा उसूर, जनकपुर-भरतपुर, बागबहरा और करतला में 2-2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में अब तक मौसमी बारिश सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम रही है। शुक्रवार को राजनांदगांव में 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में 21 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

अगले दो दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 19 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। अगले दो दिनों तक कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)