टोयोटा हाइक्रॉस का माइलेज टेस्ट में खुला सच: शहर में सिर्फ 13 KMPL, हाइवे पर 18 KMPL; दावे से 3 KMPL कम निकली गाड़ी
टोयोटा की पॉपुलर एमपीवी इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड को अब एक नए माइलेज टेस्ट में परखा गया है, और नतीजे बताते हैं कि कंपनी के दावे और असलियत में बड़ा फर्क है।
कंपनी का कहना है कि हाइक्रॉस 21.16 KMPL तक का माइलेज दे सकती है, लेकिन CarWale की रिपोर्ट में इसका रियल-वर्ल्ड माइलेज इससे काफी कम पाया गया।
टेस्ट के दौरान शहर की भीड़भाड़ और ट्रैफिक में गाड़ी ने सिर्फ 13.1 KMPL का औसत दिया। वहीं, हाईवे पर इसका प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां यह 18.2 KMPL तक पहुंची। दिलचस्प बात यह रही कि गाड़ी के मीटर (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर) पर जो आंकड़े दिखे, वो वास्तविकता से लगभग 2-3 KMPL ज्यादा थे।
विशेषज्ञों का कहना है कि लगभग 1710 किलो वज़न और स्टॉप-गो ट्रैफिक में बार-बार इंजन ऑन-ऑफ होने से माइलेज कम हो जाती है। हालांकि, हाईवे पर स्थिर रफ्तार और हाइब्रिड इंजन की बैटरी मदद से बेहतर औसत निकलता है।
रिपोर्ट के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति रोज़मर्रा में शहर में ड्राइव करता है तो उसे 13-14 KMPL और लंबी यात्राओं पर 18-19 KMPL का औसत मिल सकता है। यानी, हाइक्रॉस हाइब्रिड भले ही सेगमेंट में सबसे फ्यूल एफिशिएंट गाड़ियों में शामिल हो, लेकिन कंपनी के दावे पर आंख मूंदकर भरोसा करना सही नहीं।




Post Comment