होम › Technology › Teacher suspended : नशे की हालत में स्कूल पहुंचा शिक्षक निलंबित, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
Technology

Teacher suspended : नशे की हालत में स्कूल पहुंचा शिक्षक निलंबित, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

WhatsApp Facebook
Teacher suspended : नशे की हालत में स्कूल पहुंचा शिक्षक निलंबित, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36331-0acda60a-82ba-4d18-9f37-9e0ba466a4e9 Teacher suspended : नशे की हालत में स्कूल पहुंचा शिक्षक निलंबित, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Teacher suspended : मुंगेली। जिले के लोरमी क्षेत्र में नशे की हालत में स्कूल पहुंचने और आए दिन स्कूल से अनुपस्थित रहने की शिकायत पर एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मामला शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशलीकला का है।

जानकारी के मुताबिक, स्कूल के शिक्षक उमेश कुमार यादव के खिलाफ केशलीकला के सरपंच और ग्रामीणों ने शिकायत की थी। शिकायत में शिक्षक के आए दिन स्कूल से नदारद रहने और कथित तौर पर नशे की हालत में विद्यालय पहुंचने की बात कही गई थी।

 

36334-08b5fba8-5638-49f6-88d8-2d6ed3c62b90 Teacher suspended : नशे की हालत में स्कूल पहुंचा शिक्षक निलंबित, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त संचालक ने शिक्षक उमेश कुमार यादव के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं।

शिक्षक के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मचा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों की लापरवाही और अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया जाएगा।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)