“Suzuki का बड़ा दांव… आ रही है छोटी लेकिन दमदार EV!” 270 Km रेंज वाली Vision e-Sky का खुलासा, डिजाइन में प्रीमियम लुक और सिटी यूज़र्स को टारगेट
जापान की ऑटो कंपनी Suzuki ने अपने नए EV कॉन्सेप्ट Vision e-Sky से पर्दा उठा दिया है। यह कंपनी का ऐसा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल है जो खासतौर पर शहरों में चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका डिजाइन बेहद मॉडर्न है—मैट्रिक्स स्टाइल LED लाइट बार, फ्लोटिंग C-पिलर, फ्लश डोर हैंडल और टू-टोन बॉडी कलर इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देता है।
रेंज दमदार — 270 KM तक का सफर एक चार्ज में
कंपनी ने बताया कि यह EV एक बार चार्ज करने पर करीब 270 किमी तक की रेंज देगी। इस कार की लंबाई 3,395 mm है यानी यह कॉम्पैक्ट साइज में होगी, जिससे इसे ट्रैफिक में चलाना और पार्क करना आसान रहेगा।
फीचर्स में हाई-टेक टच
Vision e-Sky में डुअल डिजिटल डिस्प्ले, फ्लोटिंग डैशबोर्ड और एंबिएंट लाइट स्ट्रिप जैसी हाई-टेक चीजें दी गई हैं। स्टेयरिंग स्क्वायर राउंड (Squircle) डिजाइन में है और गियर सेलेक्टर डैशबोर्ड के नीचे दिया गया है।
2026 में प्रोडक्शन वर्जन की तैयारी
कंपनी इस EV को FY 2026 तक लॉन्च करने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि भारत में इसे एंट्री लेवल EV के रूप में लाया जा सकता है — यानी कीमत भी किफायती हो सकती है।
Auto एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह मॉडल सिटी EV मार्केट में बड़ा बदलाव ला सकता है, खासकर जब भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।




Post Comment