होम Jobs SSC Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 17 अक्टूबर तक करें आवेदन
Jobs

SSC Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

WhatsApp Facebook
SSC Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSC Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7,565 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा 29 से 31 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध होगी।

पदों का विवरण

  • कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव- पुरुष): 4,408 पद

  • कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव- पुरुष एक्स सर्विसमैन व अन्य): 285 पद

  • कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव- पुरुष एक्स सर्विसमैन कमांडो): 376 पद

  • कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव- महिला): 2,496 पद

योग्यता और आयु सीमा

  • उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।

  • दिल्ली पुलिस MTS के कार्यरत/रिटायर्ड/दिवंगत स्टाफ के पुत्र-पुत्रियां 11वीं पास होने पर आवेदन कर सकेंगे।

  • पुरुष अभ्यर्थियों के पास LMV (मोटरसाइकिल/कार) का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

  • आयु सीमा: 1 जुलाई 2025 तक 18 से 25 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट सरकारी नियमों के अनुसार)।

आवेदन शुल्क

  • ₹100 शुल्क केवल सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए।

  • SC/ST, महिला और पूर्व सैनिकों के लिए कोई शुल्क नहीं।

  • भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से (BHIM UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड)।

चयन प्रक्रिया व परीक्षा

पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जो दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 (₹21,700-₹69,100) (ग्रुप-C) के तहत वेतन मिलेगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी: 22 सितंबर 2025

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 22 सितंबर 2025

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025

  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2025

  • एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: 29-31 अक्टूबर 2025

  • परीक्षा तिथि: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026

🔴
OneCG एक्सक्लूसिव रिपोर्ट OneChhattisgarh.Com
दोस्तों के साथ साझा करें
Javed Khan
लेखकJaved Khan
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)

Post Comment