होम › National › SIR से लेकर बैलेट पेपर तक: खरगे ने याद दिलाईं कांग्रेस की तीन मांगें, कहा- इससे कम पर समझौता नहीं
National

SIR से लेकर बैलेट पेपर तक: खरगे ने याद दिलाईं कांग्रेस की तीन मांगें, कहा- इससे कम पर समझौता नहीं

WhatsApp Facebook
SIR से लेकर बैलेट पेपर तक: खरगे ने याद दिलाईं कांग्रेस की तीन मांगें, कहा- इससे कम पर समझौता नहीं

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41286-kharge SIR से लेकर बैलेट पेपर तक: खरगे ने याद दिलाईं कांग्रेस की तीन मांगें, कहा- इससे कम पर समझौता नहीं

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को चुनाव व्यवस्था को लेकर पार्टी की तीन प्रमुख मांगें दोहराईं। उन्होंने कहा कि इन मांगों पर कोई समझौता नहीं हो सकता। इनमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को रद्द करना और बैलेट पेपर से चुनाव कराना शामिल है।

X पर पोस्ट कर कही अपनी बात

खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “कांग्रेस पार्टी की तीन मांगें ऐसी हैं जिन पर कोई समझौता नहीं हो सकता है। पहली, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दूसरी, एसआईआर को रद्द करना, तीसरी, बैलेट पेपर से चुनाव कराना। इन तीन मुद्दों को लेकर देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता और ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी सड़कों पर हैं। देश भर में अलग-अलग जगहों पर जो भी नागरिक समाज के सदस्य और युवा संगठन इन मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं, हम उनके साथ खड़े हैं।”

महिला पत्रकारों के मुद्दे पर भी बोले खरगे

दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी के मामले पर खरगे ने कहा, “दूसरी ओर, भाजपा ने दिल्ली में महिला पत्रकारों को परेशान किया है, जो बहुत निंदनीय है। तानाशाह बहुत घबराया हुआ है। ध्यान भटकाने वाली चालों के एक और अध्याय के लिए तैयार हो जाइए।” तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और मामले की जांच के लिए शिकायतें क्राइम ब्रांच को भेजी गई हैं।

SIR को लेकर देशभर में प्रदर्शन

खरगे की मांगें ऐसे समय आई हैं, जब SIR और CEC के खिलाफ कांग्रेस समेत विपक्षी दलों और विभिन्न संगठनों के प्रदर्शन जारी हैं। INDIA गठबंधन के सहयोगियों ने भी इन मुद्दों पर विरोध दर्ज कराया है।

चुनाव आयुक्तों की असहमति पर भी विवाद

विवाद के बीच चुनाव आयुक्तों की ओर से SIR से जुड़े फैसलों पर असहमति दर्ज कराने की रिपोर्ट सामने आई थी। चुनाव आयोग ने कहा है कि किसी लोकतांत्रिक संस्था में अलग-अलग विचार और आपत्तियां आंतरिक चर्चा का हिस्सा हैं और उसके आदेश कानूनी प्रक्रिया के तहत जारी किए जाते हैं।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)