होम › Business › Share Market 29th July : शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, 734 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी पहुंचा 24,000 के पार
Business

Share Market 29th July : शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, 734 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी पहुंचा 24,000 के पार

WhatsApp Facebook
Share Market 29th July : शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, 734 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी पहुंचा 24,000 के पार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34024-share-market-29th-julysensex-rise-nifty Share Market 29th July : शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, 734 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी पहुंचा 24,000 के पार

नई दिल्ली/मुंबई। Share Market 29th July 2026: भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार 29 जुलाई को बड़ी तेजी दिखी। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए मजबूती के साथ खुले। शुरुआती ट्रेड के दौरान बीएसई सेंसेक्स +734.68 अंक या 0.96 प्रतिशत उछाल के साथ 77,500.60 पर नजर आया। वहीं, एनएसई निफ्टी 201.20 अंक या 0.84 प्रतिशत चढ़कर 24,186.55 पर कारोबार कर रहा है।

Share Market 29th July: सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप में तेजी बनी हुई है। डिफेंस सेक्टर के शेयरों में भी मामूली तेजी देखी जा रही है। हालांकि, इस इंडेक्स के 9 स्टॉक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। पावर और एनर्जी के सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। वहीं, ऑटो इंडेक्स में काफी बढ़त देखने को मिल रही है। जहां यह इंडेक्स 426 अंकों से अधिक की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। बैंकिंग इंडेक्स में भी तेजी देखी जा रही है।

Share Market 29th July: एशिया के अन्य बाजारों में तेजी

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। केवल हांगकांग का बाजार ही हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स में एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)