होम › National › Samay Raina : समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट में दिव्यांगों पर किए कमेंट मामले में सभी FIR रद्द
National

Samay Raina : समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट में दिव्यांगों पर किए कमेंट मामले में सभी FIR रद्द

WhatsApp Facebook
Samay Raina : समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट में दिव्यांगों पर किए कमेंट मामले में सभी FIR रद्द

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35700-samay-raina-supreme-court-relief Samay Raina : समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट में दिव्यांगों पर किए कमेंट मामले में सभी FIR रद्द

Samay Raina Supreme Court Relief: नई दिल्ली। स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना को ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़े विवाद में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शो में दिव्यांग लोगों को लेकर कथित असंवेदनशील टिप्पणी के बाद समय रैना और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज FIR को अब रद्द कर दिया गया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद मामले में नामजद सभी आरोपियों को राहत मिल गई है।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एपिसोड के बाद हुआ था विवाद

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पहले सीजन के एक एपिसोड में दिव्यांग लोगों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक और असंवेदनशील टिप्पणी के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। इस मामले में शो के होस्ट समय रैना समेत पैनल में शामिल कई लोगों के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर FIR दर्ज की गई थीं। विवाद बढ़ने के बाद शो को भी बंद करना पड़ा था।

समय रैना ने किए सामाजिक कार्य

मामले की सुनवाई के दौरान समय रैना की ओर से किए गए सामाजिक कार्यों का भी उल्लेख हुआ। कोर्ट के निर्देश के बाद उन्होंने दिव्यांग लोगों के लिए काम करने वाले संगठनों को आर्थिक मदद दी और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में योगदान किया। इसके अलावा दिव्यांग लोगों के लिए शतरंज प्रतियोगिता आयोजित करने की पहल भी की गई।

इन प्रयासों और मामले के दौरान उठाए गए कदमों को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करने का फैसला सुनाया। कोर्ट ने यह भी कहा कि जब किसी व्यक्ति की ओर से वास्तविक और सकारात्मक प्रयास किए जाते हैं, तो उसके अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं।

इन लोगों के खिलाफ भी दर्ज हुई थी FIR

इस मामले में समय रैना के अलावा कॉमेडियन विपुल गोयल, बलराज घई, निशांत तंवर और सोनाली ठक्कर के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इन सभी को भी राहत मिल गई है और उनके खिलाफ दर्ज FIR रद्द कर दी गई हैं।

अब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन पर फोकस

पहले सीजन के विवाद के बाद समय रैना ने कुछ समय के लिए शो से दूरी बनाई थी। अब वह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के साथ वापसी कर चुके हैं। शो का दूसरा सीजन यूट्यूब के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है। सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद अब समय रैना को इस मामले में कानूनी राहत मिल गई है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)