होम Chhattisgarh धमतरी में युवाओं ने लिया नशामुक्ति और स्वस्थ जीवन का संकल्प
Chhattisgarh

धमतरी में युवाओं ने लिया नशामुक्ति और स्वस्थ जीवन का संकल्प

WhatsApp Facebook
धमतरी में युवाओं ने लिया नशामुक्ति और स्वस्थ जीवन का संकल्प

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। धमतरी के स्वर्गीय छोटेलाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और कुपोषण मुक्त स्वस्थ भारत का संदेश देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, रायपुर की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ और ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ को समर्पित रहा। कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

IMG-20260902-WA0014-300x191 धमतरी में युवाओं ने लिया नशामुक्ति और स्वस्थ जीवन का संकल्प

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ने ज्ञानवर्धक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन कर किया। उन्होंने कहा कि युवावस्था जीवन की दिशा तय करने का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा, क्षमता और प्रतिभा का उपयोग शिक्षा, खेल, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि नशे की लत का असर केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे परिवार और समाज भी प्रभावित होते हैं। आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए युवाओं का जागरूक और स्वस्थ रहना जरूरी है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में देश की युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

 

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी ने कुपोषण से बचाव और पोषण के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टंटिंग, वेस्टिंग और कम वजन जैसी पोषण संबंधी समस्याओं के बारे में बताया। साथ ही पोषण के पांच मुख्य सूत्रों, जीवन के पहले 1000 सुनहरे दिनों, पौष्टिक आहार, एनीमिया की रोकथाम, डायरिया प्रबंधन और स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।

 

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति, पोषण और स्वच्छता का संदेश देने के लिए रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

 

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित विद्यार्थियों और नागरिकों को जीवनभर नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवन, बेहतर पोषण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

The post धमतरी में युवाओं ने लिया नशामुक्ति और स्वस्थ जीवन का संकल्प appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)