“नई रेनॉल्ट डस्टर का इंतज़ार होगा खत्म, दिवाली पर हो सकता है अनावरण”
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में रेनॉल्ट कंपनी एक बार फिर अपने पांव मज़बूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में ट्राइबर और किगार के फेसलिफ्ट वर्ज़न को लॉन्च किया है और अब वह अपनी सबसे लोकप्रिय एसयूवी रेनॉल्ट डस्टर को नए अवतार में वापसी कराने वाली है। डस्टर लंबे समय तक भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा एसयूवी रही है, लेकिन वर्ष 2022 में इसे बंद कर दिया गया था। अब उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस दिवाली 2025 के आसपास नई डस्टर से पर्दा उठा सकती है, जबकि इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग 2026 की शुरुआत में हो सकती है।
डिज़ाइन की खासियतें
नई डस्टर को CMF-B मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें आधुनिक लुक और दमदार रोड प्रेज़ेंस देने के लिए कई नए डिज़ाइन एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। Y-शेप LED DRLs, क्रोम डिटेलिंग वाली नई ग्रिल, रूफ रेल्स और स्क्वायर व्हील आर्च जैसी सुविधाएं इसे आकर्षक बनाती हैं। पीछे की ओर Y-शेप टेललाइट्स और चौड़ा बंपर इसे और दमदार अपील प्रदान करते हैं।
प्रीमियम इंटीरियर
डस्टर का इंटीरियर भी पूरी तरह अपग्रेड किया गया है। इसमें अब 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। इन फीचर्स की मदद से नई डस्टर का केबिन ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से लैस नज़र आएगा।




Post Comment