होम › Technology › Raisen News: जर्जर मकान की दीवार भरभराकर गिरी, मजदूर की मौत; तीन घायल
Technology

Raisen News: जर्जर मकान की दीवार भरभराकर गिरी, मजदूर की मौत; तीन घायल

WhatsApp Facebook
Raisen News: जर्जर मकान की दीवार भरभराकर गिरी, मजदूर की मौत; तीन घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Raisen News: राजू बैरागी/ बम्होरी सिलवानी/रायसेन/बम्होरी। सिलवानी तहसील के बम्होरी क्षेत्र के ग्राम कुंडाली में शुक्रवार देर रात जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के पास बैठे चार लोग मलबे में दब गए। हादसे में एक दिहाड़ी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी पहुंचाया। यहां चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को सिविल अस्पताल सिलवानी रेफर किया गया।

 

Raisen News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुंडाली में यह कच्चा मकान चेतराम अहिरवार और दौलतराम अहिरवार का बताया गया है। दोनों कई वर्षों से ग्राम जाम में निवास कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 20 दिन पहले लगातार हुई बारिश के दौरान मकान की एक दीवार गिर गई थी। इसके बावजूद दूसरी दीवार जर्जर हालत में खड़ी थी।

Raisen News: रात में दीवार के पास बैठे थे चारों

 

Raisen News: बीती रात हाकम पिता हरभजन अहिरवार, धनसिंह पिता रामबगस अहिरवार, अशोक पिता देवकरण अहिरवार और सुप्यार पिता मन्नालाल अहिरवार जर्जर दीवार के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। चारों लोग मलबे के नीचे दब गए।हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मलबा हटाकर चारों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल हाकम पिता हरभजन अहिरवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि धनसिंह अहिरवार की कमर से लेकर पैर तक गंभीर चोटें आई हैं। अशोक अहिरवार के कंधे और हाथ में गंभीर चोट लगी है। जबकि सुप्यार अहिरवार भी घायल हुआ है।

Raisen News: बारिश के बाद भी नहीं हटाया गया मलबा….

Raisen News: ग्रामीणों के अनुसार मकान की एक दीवार करीब 20 दिन पहले ही बारिश के दौरान गिर चुकी थी। दूसरी दीवार भी कमजोर और जर्जर हालत में थी। इसके बावजूद उसे गिराकरभी मलबा हटाया नहीं गया। इसी दीवार के पास बैठने के दौरान चार लोग हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर मकानों का सर्वे कराकर ऐसे भवनों को हटाने की मांग की है।ताकि दोबारा इस तरह का हादसा न हो।

The post Raisen News: जर्जर मकान की दीवार भरभराकर गिरी, मजदूर की मौत; तीन घायल appeared first on Nishaanebaz.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)