होम Technology CG News: रोशन साहू बने साहू संघ बलौदाबाजार युवा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं
Technology

CG News: रोशन साहू बने साहू संघ बलौदाबाजार युवा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं

WhatsApp Facebook
CG News: रोशन साहू बने साहू संघ बलौदाबाजार युवा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CG News: विष्णु कोशले बलौदाबाजार। साहू समाज के सक्रिय युवा कार्यकर्ता रोशन साहू को साहू संघ जिला बलौदाबाजार के युवा प्रकोष्ठ का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल है। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी

रोशन साहू की नियुक्ति साहू संघ के जिला अध्यक्ष सुनील साहू, जिला महासचिव रवि साहू तथा युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नागेश्वर साहू की अनुशंसा पर की गई है। संगठन ने उनके सामाजिक योगदान और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

Major Liquor Raid in Dhamtari CG: धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई; 53 पेटी देसी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में रहे सक्रिय

CG News: रोशन साहू लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े अभियानों में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।वर्तमान में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल कौशलपुर के अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय हैं और युवाओं के बीच संगठनात्मक कार्यों को मजबूती देने का कार्य कर रहे हैं।

समाज हित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद

CG News: नई जिम्मेदारी मिलने के बाद समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास जताया कि रोशन साहू युवा प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय बनाएंगे तथा समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने समाज के विकास, शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

Major Liquor Raid in Dhamtari CG: धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई; 53 पेटी देसी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

समाजजनों ने दी बधाई

रोशन साहू की नियुक्ति पर रामनाथ साहू, बाबूलाल साहू, भुवन साहू, मांधाता साहू, नारायण साहू, संतोष साहू, रोहित साहू, हेमलाल साहू, राहुल साहू, हितेश साहू, दिनेश साहू, अंशु साहू, रिखीराम साहू, लोकनाथ साहू, ईश्वर साहू, ओंकार साहू, लोकेश साहू और बलराम साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके सफल कार्यकाल और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

The post CG News: रोशन साहू बने साहू संघ बलौदाबाजार युवा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं appeared first on Nishaanebaz.com.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)