Raipur News : रायपुर में करण कोठारी ज्वेलर्स की तीसरी भव्य प्रदर्शनी शुरू, गोल्ड-डायमंड और पोल्की ज्वेलरी पर आकर्षक ऑफर्स

Raipur News : रायपुर। राजधानी रायपुर में ज्वेलरी प्रेमियों के लिए ‘नागपुर वाले करण कोठारी ज्वेलर्स’ की तीन दिवसीय भव्य ज्वेलरी एग्ज़िबिशन शुरू हो गई है। 23 से 25 अक्टूबर तक श्रीराम मंदिर के सामने, वीआईपी रोड स्थित बैबिलॉन इंटरनेशनल में आयोजित इस प्रदर्शनी में गोल्ड, डायमंड और पोल्की ज्वेलरी के आकर्षक कलेक्शन पेश किए जा रहे हैं। प्रदर्शनी का शुभारंभ वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी ने किया।
करण कोठारी ज्वेलर्स की रायपुर में यह तीसरी भव्य ज्वेलरी प्रदर्शनी है। इसमें ग्राहकों को पारंपरिक आभूषणों से लेकर आधुनिक डिजाइनों तक की विविध रेंज देखने का अवसर मिल रहा है। आयोजन में विशेष डिजाइनों के साथ आकर्षक ऑफर्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार, वर्ष 1965 से गुणवत्ता, शुद्धता और विश्वास को प्राथमिकता देने वाला करण कोठारी ज्वेलर्स मुंबई और नागपुर में अपने आठ शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है। ब्रांड के कलेक्शन में पारंपरिक शिल्पकला और समकालीन डिजाइनों का मेल देखने को मिलता है।
साभार: Asian News Bharat


