होम › Chhattisgarh › Raipur Crime: कारीगर बनकर 60 ग्राम सोना चोरी करने वाला अंतरराज्यीय आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार, 40 ग्राम कच्चा सोना बरामद
Chhattisgarh

Raipur Crime: कारीगर बनकर 60 ग्राम सोना चोरी करने वाला अंतरराज्यीय आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार, 40 ग्राम कच्चा सोना बरामद

WhatsApp Facebook
Raipur Crime: कारीगर बनकर 60 ग्राम सोना चोरी करने वाला अंतरराज्यीय आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार, 40 ग्राम कच्चा सोना बरामद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Raipur Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर में ज्वेलरी बनाने के लिए कारीगर के तौर पर काम करने के दौरान 60 ग्राम कच्चा सोना चोरी कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का 40 ग्राम कच्चा सोना और घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4.70 लाख रुपये बताई गई है।

Raipur Crime: यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र तारकेश्वर पटेल की निगरानी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा गोलबाजार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

Raipur Crime: क्या है पूरा मामला

Raipur Crime: पुलिस के मुताबिक, नयापारा शंकर चौक निवासी नंदकिशोर सोनी की एलजी डाई कटिंग की दुकान है। यहां सोने के आभूषण बनाने के लिए राजू नामक कारीगर को काम पर रखा गया था। 11 जनवरी 2026 को दुकान संचालक ने राजू को आभूषण तैयार करने के लिए 60 ग्राम कच्चा सोना दिया था। इसकी कीमत करीब 7.80 लाख रुपये बताई गई है।

Raipur Crime: आरोपी ने सोना दुकान की कारीगर आलमारी में रख दिया था। इसके बाद वह अचानक काम पर आना बंद हो गया और अपने निवास पर भी नहीं मिला। 15 जनवरी को दुकान संचालक ने आलमारी की जांच की तो उसमें रखा 60 ग्राम सोना गायब मिला। इसके बाद गोलबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

Raipur Crime: तकनीकी जांच से जोधपुर तक पहुंची पुलिस

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। लंबित संपत्ति संबंधी मामलों की समीक्षा के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने शिकायतकर्ता से दोबारा पूछताछ की और आरोपी से जुड़ी जानकारी जुटाई। आरोपी घटना के बाद अपना ठिकाना बदलकर फरार हो गया था। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन राजस्थान के जोधपुर में ट्रेस की।

इसके बाद पुलिस टीम जोधपुर पहुंची और स्थानीय स्तर पर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार निगरानी और तकनीकी सहायता के जरिए पुलिस ने आरोपी राजू डोलाई को पकड़ लिया।

40 ग्राम सोना और मोबाइल बरामद

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 40 ग्राम कच्चा सोना और घटना से संबंधित एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4.70 लाख रुपये है। पुलिस अब चोरी किए गए शेष सोने की बरामदगी, घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता और चोरी के माल को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Raipur Crime: गिरफ्तार आरोपी की पहचान

Raipur Crime: गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू डोलाई, पिता प्रहलाद चंद्रा डोलाई, उम्र 35 वर्ष, निवासी जायरम चाक, पूरबा मेदिनीपुर, थाना पासकूड़ा, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ गोलबाजार थाने में अपराध क्रमांक 16/26 के तहत धारा 306 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है।

The post Raipur Crime: कारीगर बनकर 60 ग्राम सोना चोरी करने वाला अंतरराज्यीय आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार, 40 ग्राम कच्चा सोना बरामद appeared first on Nishaanebaz.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)