होम › Raipur News › Raipur City News : राजधानी में फैशन का महाकुंभ, 7 अगस्त से शुरू होगी तीन दिवसीय ‘रिवाज़’ लाइफस्टाइल प्रदर्शनी, 65 डिजाइनर होंगे शामिल
Raipur News

Raipur City News : राजधानी में फैशन का महाकुंभ, 7 अगस्त से शुरू होगी तीन दिवसीय ‘रिवाज़’ लाइफस्टाइल प्रदर्शनी, 65 डिजाइनर होंगे शामिल

WhatsApp Facebook
Raipur City News : राजधानी में फैशन का महाकुंभ, 7 अगस्त से शुरू होगी तीन दिवसीय ‘रिवाज़’ लाइफस्टाइल प्रदर्शनी, 65 डिजाइनर होंगे शामिल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34911-2c254875-1c95-418b-8357-a393404de17b Raipur City News : राजधानी में फैशन का महाकुंभ, 7 अगस्त से शुरू होगी तीन दिवसीय ‘रिवाज़’ लाइफस्टाइल प्रदर्शनी, 65 डिजाइनर होंगे शामिल

Raipur City News : रायपुर। फैशन और लाइफस्टाइल के शौकीनों के लिए राजधानी रायपुर में एक खास आयोजन होने जा रहा है। 7 अगस्त से सायाजी होटल में तीन दिवसीय “रिवाज़ फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर के करीब 65 प्रसिद्ध डिजाइनर अपने विशेष कलेक्शन के साथ हिस्सा लेंगे।

आयोजकों लव गर्ग और अपर्णा सरीन ने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारंभ वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी करेंगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में फैशन, स्टाइल और होम डेकोर से जुड़ी नवीनतम ट्रेंड्स एक ही स्थान पर देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।

प्रदर्शनी में आगंतुकों को वेस्टर्न वियर, एथनिक फैशन, डिज़ाइनर ज्वेलरी, किड्स वियर, होम डेकोर, फुटवियर, बैग्स और फैशन एक्सेसरीज़ की आकर्षक रेंज उपलब्ध होगी। आयोजकों का कहना है कि इसका उद्देश्य देशभर के उभरते और स्थापित डिजाइनरों को एक मंच उपलब्ध कराना और ग्राहकों तक उनके विशेष कलेक्शन को पहुंचाना है।

आयोजक लव गर्ग ने बताया कि उनकी टीम अब तक देश के 33 से अधिक शहरों में इस तरह की सफल फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनियों का आयोजन कर चुकी है। वहीं अपर्णा सरीन ने राजधानीवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्रदर्शनी में पहुंचकर नए फैशन ट्रेंड्स से रूबरू हों और अपनी लाइफस्टाइल को नए अंदाज से अपडेट करें।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)