होम › Raipur News › Raipur City News : अब ड्रोन से होगी संपत्तियों की 3D मैपिंग, प्रॉपर्टी टैक्स का होगा नए सिरे से आकलन
Raipur News

Raipur City News : अब ड्रोन से होगी संपत्तियों की 3D मैपिंग, प्रॉपर्टी टैक्स का होगा नए सिरे से आकलन

WhatsApp Facebook
Raipur City News : अब ड्रोन से होगी संपत्तियों की 3D मैपिंग, प्रॉपर्टी टैक्स का होगा नए सिरे से आकलन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38526-untitled Raipur City News : अब ड्रोन से होगी संपत्तियों की 3D मैपिंग, प्रॉपर्टी टैक्स का होगा नए सिरे से आकलन

Raipur City News : रायपुर। राजधानी में प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को और सटीक बनाने के लिए नगर निगम अब ड्रोन आधारित LiDAR सर्वे कराने जा रहा है। करीब 6 करोड़ रुपये के बजट वाले इस प्रोजेक्ट में पूरे शहर की संपत्तियों की थ्रीडी डिजिटल मैपिंग की जाएगी।

सर्वे के दौरान मकान और भवन का वास्तविक निर्मित क्षेत्रफल, मंजिलों की संख्या, भूखंड का आकार और संपत्ति के आवासीय या व्यावसायिक उपयोग जैसी जानकारियां डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज की जाएंगी। खाली प्लॉट भी सर्वे के दायरे में रहेंगे।

नगर निगम करीब 10 साल बाद प्रॉपर्टी री-असेसमेंट की तैयारी कर रहा है। LiDAR सर्वे के लिए चार एजेंसियों ने टेंडर दाखिल किए हैं। तकनीकी परीक्षण पूरा होने के बाद अब फाइनेंशियल बीड खोली जाएगी और पात्र एजेंसी को वर्क ऑर्डर दिया जाएगा।

नए डिजिटल डाटा का मौजूदा प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड से मिलान किया जाएगा। यदि मौके पर निर्माण रिकॉर्ड से अधिक या आवासीय संपत्ति का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधि में पाया गया, तो संशोधित टैक्स के आधार पर डिमांड नोट जारी किया जा सकता है।

हालांकि, संपत्तिधारकों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। वे स्वीकृत नक्शा, रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेज देकर अपना दावा प्रस्तुत कर सकेंगे। चयनित एजेंसी को 12 महीने के भीतर पूरे रायपुर शहर का सर्वे पूरा करना होगा।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)