होम › Raipur News › Raipur Drunk Driving Crackdown: रायपुर शहर में 8 महीने में ड्रंक एंड ड्राइव के 3957 मामले, 2700 पियक्कड़ों के लाइसेंस सस्पेंड
Raipur News

Raipur Drunk Driving Crackdown: रायपुर शहर में 8 महीने में ड्रंक एंड ड्राइव के 3957 मामले, 2700 पियक्कड़ों के लाइसेंस सस्पेंड

WhatsApp Facebook
Raipur Drunk Driving Crackdown: रायपुर शहर में 8 महीने में ड्रंक एंड ड्राइव के 3957 मामले, 2700 पियक्कड़ों के लाइसेंस सस्पेंड

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38442-raipur-drunk-driving-crackdown-3957-cases-2700-licences-suspended Raipur Drunk Driving Crackdown: रायपुर शहर में 8 महीने में ड्रंक एंड ड्राइव के 3957 मामले, 2700 पियक्कड़ों के लाइसेंस सस्पेंड

रायपुर। रायपुर शहर में सड़क हादसों और नशे में वाहन चलाने की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले आठ महीनों में पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ 3957 कार्रवाई की है। खास बात यह है कि इन सभी मामलों में ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटकर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।

वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्ती दिखाई है। आठ महीने की अवधि में सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करने के मामले में 2005 प्रकरण दर्ज कर 2057 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यानी सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने की तुलना में ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगभग दोगुनी रही।

सड़क सुरक्षा के लिए ड्रंक एंड ड्राइव पर फोकस

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने एक्सीडेंट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पिछले आठ महीनों में ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर हुई कार्रवाई अब तक की रिकॉर्ड कार्रवाई है। पुलिस का कहना है कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सड़क पर वाहन चलाते समय शराब का सेवन न केवल चालक के लिए बल्कि दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी खतरा बन सकता है। इसी वजह से ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस तरह के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर भी सख्ती

ड्रंक एंड ड्राइव के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान चलाया है। आठ महीने में सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन के 2005 प्रकरण सामने आए, जिनमें 2057 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जोनवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन के सबसे ज्यादा मामले नार्थ जोन में सामने आए।

नार्थ जोन में सबसे ज्यादा कार्रवाई

नार्थ जोन में सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने के 899 प्रकरणों में 901 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।इसके बाद पश्चिम जोन में 717 प्रकरणों में 766 लोगों पर कार्रवाई हुई। वहीं रायपुर मध्य जोन में 389 प्रकरणों में 392 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नार्थ जोन सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान के मामलों में सबसे आगे रहा।

तीन हजार वाहन चालकों के लाइसेंस सस्पेंड

ड्रंक एंड ड्राइव सहित अन्य मामलों में ट्रैफिक पुलिस ने अब तक करीब 3000 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित कराने की कार्रवाई की है। इनमें करीब 2700 लाइसेंस नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के मामले में निलंबित हुए हैं।

इसके अलावा 1200 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने परिवहन विभाग को पत्र लिखा है। पुलिस के अनुसार, ड्रंक एंड ड्राइव सहित अन्य मामलों में जिन वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबित किया जाता है, उनका लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित रहता है।

दूसरी बार पकड़े जाने पर जेल का प्रावधान

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले व्यक्ति को दोबारा पकड़े जाने पर कोर्ट के आदेश के आधार पर जेल भेजने का प्रावधान है। अभी तक ऐसे वाहन चालक सामने नहीं आए हैं जो लाइसेंस निलंबन की अवधि के दौरान या निलंबन खत्म होने के बाद दोबारा वाहन चलाते हुए पकड़े गए हों।

ड्रंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का फोकस नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों पर भी बना हुआ है।

आठ महीने के आंकड़े बताते हैं कि यातायात पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में बड़ी संख्या में कार्रवाई की है। इन मामलों को चालान के जरिए कोर्ट में पेश किया गया है, जबकि लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की गई है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)